logo

96 साल की गर्लफ्रेंड से शादी करने जा रहा है ये 100 साल का शख्स, द्वितीय विश्व युद्ध से है कनेक्शन 

marriage08.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

100 साल की उम्र का एक शख्स अपनी 96 साल की गर्लफ्रेंड के साथ शादी करने जा रहा है। मामला अमेरिका का है औऱ शख्स का नाम हेरोल्ड टेरेन्स है। वहीं, उसकी गर्लफ्रेंड का नाम जीन स्वेरलिन है और वो फ्रांस की रहने वाली है। हेरोल्ड टेरेन्स गिने चुने उन लोगों में शामिल हैं, जो द्वितीय विश्व युद्ध में अमेरिकी एयर फोर्स की ओऱ से हिस्सा ले चुके हैं औऱ जीवित बचे हैं। हेरोल्ड को उस समय फौजी बेड़े में शामिल किया गया था जब अमेरिका मित्र राष्ट्रों के साथ दूसरे विश्व युद्ध में शामिल हुआ था। इसमें अमेरिका के हजारों सैनिकों ने भाग लिया था।

 

6 जुून को हेराल्ड को मिला है सम्मान

बता दें कि हेरोल्ड को 6 जून को डी-डे लैंडिंग की 80वीं वर्षगांठ पर सम्मानित किया गया है। यह वो यादगार दिन था जब अमेरिका ने विश्व युद्ध का रुख बदल दिया था। इस युद्ध में हेरोल्ड उन कुछ सौभाग्यशाली लोगों में शामिल हैं, जो युद्ध के मैदान से जीवित लौटे थे। हेरोल्ड ने बताया कि वो जीन के साथ उसी समुद्री किनारे पर शादी करेंगे, जहां से अमेरिकी फौजियों ने युद्ध की शुरुआत की थी। बताया कि सारा वैवाहिक कार्यक्रम शहर के मेयर की मौजूदगी में होगा। 

तीन बच्चों के पिता है हेरोल्ड 

एक रिपोर्ट के मुताबिक हेरोल्ड पहले से विवाहित हैं। उनके तीन बच्चे हैं और उनकी पहली पत्नी का नाम थेल्मा था, जो अब इस दुनिया में नहीं है। थेल्मा की मौत 2018 में हुई थी। इसके बाद से हेरोल्ड अकेलापन महसूस कर रहे थे। वहीं, जीन स्वेरलिन भी विधवा हैं। दोनों की मुलाकात हेरोल्ड के एक दोस्त ने करायी थी। दोनों एक दूसरे को 2021 से डेट कर रहे थे। अब उन्होंने एक होने का फैसला किया है। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - MarriageMarriage in Old AgeHarold TerrenceUS